ltts

Mutual Fund Buying से LTTS में 13% की रॉकेट तेजी!

L&T Technology Services Limited के शेयरों में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिली। स्टॉक करीब 13% तक उछल गया, जबकि आज व्यापक बाजार में गिरावट का माहौल था।

यह तेजी मुख्य रूप से भारी ट्रेडिंग वॉल्यूम और institutional Investors की बढ़ती दिलचस्पी के कारण आई। स्टॉक हाल ही में 52-सप्ताह के निचले स्तर से रिकवर हुआ है, जिससे निवेशकों का ध्यान फिर से इस पर गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, Canara Robeco Mutual Fund और LIC Mutual Fund ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है, जिससे स्टॉक में सकारात्मक सेंटीमेंट बना।

हालांकि, ब्रोकरेज फर्म Centrum Broking ने स्टॉक पर Neutral रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹4,451 का टारगेट प्राइस दिया है।

  • L&T Technology Services का शेयर 13% उछला
  • स्टॉक 52-week low से रिकवर हुआ
  • Canara Robeco और LIC MF ने हिस्सेदारी बढ़ाई
  • Centrum Broking ने Neutral रेटिंग और ₹4,451 टारगेट दिया

Comments (0)